चीन ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है ब्राजीली राष्ट्रपति

चीन ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है  ब्राजीली राष्ट्रपति
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने 26 मार्च को गोइआस राज्य के अनापोलिस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि चीन ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है।

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने 26 मार्च को गोइआस राज्य के अनापोलिस शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि चीन ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है।

उसी दिन, लूला ने ब्राजील के उप राष्ट्रपति और विकास, उद्योग व व्यापार मंत्री गेराल्डो अल्कमिन के साथ मिलकर चीनी ऑटोमोबाइल निर्माताओं और उनके ब्राजीलियाई भागीदारों द्वारा स्थापित उत्पादन लाइन का निरीक्षण किया और उत्पादन शुरू होने पर उन्हें बधाई दी।

लूला ने कहा कि चीन अब ब्राजील का सबसे अच्छा साझेदार है, और उन्हें विश्वास है कि ब्राजील और चीन के ऑटोमोटिव उद्योगों के बीच सहयोग सफल होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अधिक से अधिक ब्राजीलियाई उद्यमी अपने चीनी साझेदारों के साथ मिलकर उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने और ब्राजील के विकास में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग करेंगे।

वहीं, अल्कमिन ने कहा कि ब्राजील सरकार अपने घरेलू उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयासरत है और 'ब्राजील की नई औद्योगिक योजना' के माध्यम से नवोन्मेषी परियोजनाओं के लिए तरजीही वित्तपोषण शर्तें प्रदान करती है। उनके अनुसार, हाल ही में, ब्राजील ने अपने घरेलू उद्योग के उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए विमानन, रेल परिवहन और ऑटोमोबाइल के क्षेत्रों में कई परियोजनाएं शुरू की हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 5:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story