चीन का 11वां अंतरिक्ष दिवस चंद्र खनिजों से लेकर नए अंतरिक्ष मिशनों तक कई बड़ी घोषणाएं

चीन का 11वां अंतरिक्ष दिवस  चंद्र खनिजों से लेकर नए अंतरिक्ष मिशनों तक कई बड़ी घोषणाएं
चीन शुक्रवार को अपना 11वां अंतरिक्ष दिवस मना रहा है, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु शहर में मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन शुक्रवार को अपना 11वां अंतरिक्ष दिवस मना रहा है, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ भी है। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम चीन के सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु शहर में मुख्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। छांगअ-5 चंद्र नमूनों के विश्लेषण से दो नए खनिजों, 'मैग्नीशियम छांगअसाइट' और 'सेरियम छांगअसाइट' की पुष्टि की गई। चीन के मंगल मिशन के थ्येनवन-3 के लिए पांच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परियोजनाओं का चयन किया गया, जिनमें उच्च वैज्ञानिक मूल्य और प्रौद्योगिकीय परिपक्वता है। साथ ही 'शीहे-2' सौर मिशन के लिए वैश्विक सहयोग के अवसरों की घोषणा भी की गई। इसके अलावा, व्यावसायिक अंतरिक्ष मानक प्रणाली का पहला संस्करण (1.0) भी जारी किया गया।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रशासक शान चोंगदे ने बताया कि '15वीं पंचवर्षीय योजना' (2026-2030) के दौरान चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष, चंद्र अन्वेषण, ग्रहीय अन्वेषण और राष्ट्रीय उपग्रह इंटरनेट जैसी प्रमुख परियोजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाएगा। उनके अनुसार चीन भारी-भरकम प्रक्षेपण रॉकेट, पुन: प्रयोज्य रॉकेट और नई पीढ़ी के राष्ट्रीय अंतरिक्ष बुनियादी ढांचे जैसी परियोजनाओं पर भी तेजी से काम शुरू करेंगे।

शान ने आगे कहा कि चीन चंद्र और ग्रहीय अन्वेषण, क्षुद्रग्रह रक्षा, ओं-ऑर्बिट सर्विस और अंतरिक्ष मलबे प्रबंधन के क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करेगा। साथ ही चीन अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन के निर्माण और वैश्विक अंतरिक्ष शासन में सक्रिय भागीदारी पर भी जोर देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 10:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story