चीन का पहला 1,80,000 घन-मीटर एलएनजी कैरियर जहाज पूरा हुआ

चीन का पहला 1,80,000 घन-मीटर एलएनजी कैरियर जहाज पूरा हुआ
चीन का पहला स्वतंत्र रूप से डिजाइन और निर्मित 1,80,000-घन-मीटर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कैरियर जहाज चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर में सफलतापूर्वक पूरा हो गया, जिसने डिलीवरी की शर्तें पूरी कर ली हैं। यह उच्च मूल्य-वर्धित जहाज के निर्माण के क्षेत्र में चीन के लिए एक नई ताकत का प्रतीक है।

बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन का पहला स्वतंत्र रूप से डिजाइन और निर्मित 1,80,000-घन-मीटर तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कैरियर जहाज चीन के च्यांगसू प्रांत के नानथोंग शहर में सफलतापूर्वक पूरा हो गया, जिसने डिलीवरी की शर्तें पूरी कर ली हैं। यह उच्च मूल्य-वर्धित जहाज के निर्माण के क्षेत्र में चीन के लिए एक नई ताकत का प्रतीक है।

180,000-घन-मीटर एलएनजी कैरियर जहाज चीन व्यापारी जहाज निर्माण उद्योग ग्रुप यानी सीएमआई द्वारा निर्मित है, जिसकी कुल लंबाई 298.8 मीटर है और चौड़ाई 48 मीटर है। यह जहाज दोहरे ईंधन वाली कम गति वाली प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल करता है, जिसके फायदे हैं, जैसे कम वाष्पीकरण दर और उच्च पर्यावरणीय प्रदर्शन। यह बड़े पैमाने पर बड़े स्वच्छ ऊर्जा जहाजों के निर्माण के क्षेत्र में चीनी जहाज निर्माण कंपनियों के लिए एक बड़ी सफलता का प्रतीक है। यह जहाज चीन में अब तक पूरा हुआ सबसे बड़ा एलएनजी कैरियर जहाज भी है।

एलएनजी कैरियर जहाज खास तरह के जहाज होते हैं जिनका इस्तेमाल -163 डिग्री सेल्सियस पर निम्न-तापमान एलएनजी के परिवहन के लिए किया जाता है। इस तरह के जहाज को अपने बहुत मुश्किल डिजाइन और निर्माण की वजह से "जहाज निर्माण उद्योग के मुकुट का गहना" के नाम पर कहा जाता है। दुनिया भर में केवल कुछ ही जहाज निर्माण कंपनियों के पास इस तरह के जहाज बनाने की असली क्षमता है।

इस जहाज की डिलीवरी के साथ, चीन के पास एलएनजी कैरियर जहाज डिलीवर करने में सक्षम 5 जहाज निर्माण कंपनियां हैं। इससे चीन की संबंधित समग्र निर्माण क्षमता विश्वस्तरीय बनी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story