चीन का उपभोक्ता वस्त्र उद्योग लगातार हो रहा है मजबूत

चीन का उपभोक्ता वस्त्र उद्योग लगातार हो रहा है मजबूत
चीन के उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष के पहले चार महीनों में, पैमाने से ऊपर के उपभोक्ता वस्त्र उद्योग के मूल्य वर्धन में 4.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। जो कुल पैमाने से ऊपर के औद्योगिक मूल्य वर्धन का 27 फीसदी रहा, इसकी परिचालन आय लगभग 103 खरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.7 फीसदी ज्यादा है।

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। चीन के उद्योग व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष के पहले चार महीनों में, पैमाने से ऊपर के उपभोक्ता वस्त्र उद्योग के मूल्य वर्धन में 4.3 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। जो कुल पैमाने से ऊपर के औद्योगिक मूल्य वर्धन का 27 फीसदी रहा, इसकी परिचालन आय लगभग 103 खरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.7 फीसदी ज्यादा है।

वर्तमान में, चीन में उपभोक्ता वस्त्रों की कुल किस्में 23 करोड़ तक पहुंच गई हैं। घरेलू उपकरण, फर्नीचर, खेल एवं सांस्कृतिक सामान, कपड़े सहित 100 से अधिक श्रेणियों के उत्पादन में चीन विश्व में अग्रणी स्थान पर हैं। जबकि स्मार्ट होम उपकरण, वियरेबल डिवाइस, ह्यूमनॉइड रोबोट, ड्रोन जैसे नवोन्मेषी उत्पादों की आपूर्ति में भी स्थिर इजाफा हुआ है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Jun 2026 9:14 PM IST

Tags

Next Story