चीन में लघु व मझौले उद्यमों के लिए विकास वातावरण में लगातार सुधार जारी

चीन में लघु व मझौले उद्यमों के लिए विकास वातावरण में लगातार सुधार जारी
चीन के लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने वाले केंद्र ने "लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के विकास वातावरण पर 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट" जारी की। चीन में 90 प्रतिशत से अधिक निजी उद्यम लघु एवं मझौले आकार के उद्यम (एसएमई) हैं।

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के विकास को बढ़ावा देने वाले केंद्र ने "लघु एवं मझौले आकार के उद्यमों के विकास वातावरण पर 2025 मूल्यांकन रिपोर्ट" जारी की। चीन में 90 प्रतिशत से अधिक निजी उद्यम लघु एवं मझौले आकार के उद्यम (एसएमई) हैं।

रिपोर्ट में मूल्यांकन लक्ष्यों के रूप में 50 विशिष्ट शहरों का चयन किया गया और बाजार वातावरण, कानूनी वातावरण, वित्तपोषण वातावरण, नवाचार वातावरण और नीतिगत वातावरण जैसे संकेतकों का आकलन किया गया।

परिणामों से पता चलता है कि चीन में एसएमई के लिए समग्र विकास वातावरण में साल दर साल सुधार हो रहा है, विकास वातावरण में शहरों और क्षेत्रों के बीच का अंतर कम हो रहा है, बाजार पहुंच की बाधाएं तेजी से दूर हो रही हैं, एकीकृत राष्ट्रीय बाजार का निर्माण गहरा रहा है और क्षेत्रीय विकास का संतुलन धीरे-धीरे सुधर रहा है।

इस आकलन से पता चलता है कि भाग लेने वाले शहरों में एसएमई की परिचालन स्थितियां धीरे-धीरे स्थिर हो रही हैं, उनका लचीलापन और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले उद्यमों की मात्रा और गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, और नवाचार में उनकी अग्रणी भूमिका अधिक प्रमुख होती जा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 8:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story