चीन में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2.4 अरब किलोवाट पहुंची

चीन में नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता 2.4 अरब किलोवाट पहुंची
चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के एक संबंधित अधिकारी के अनुसार, इस साल चीन की नवीकरणीय ऊर्जा का विकास अच्छी रफ्तार से चल रहा है, ऊर्जा स्थापना का आकार और पावर जेनरेशन लगातार बढ़ रहा है, और ग्रीन पावर सप्लाई की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है।

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के एक संबंधित अधिकारी के अनुसार, इस साल चीन की नवीकरणीय ऊर्जा का विकास अच्छी रफ्तार से चल रहा है, ऊर्जा स्थापना का आकार और पावर जेनरेशन लगातार बढ़ रहा है, और ग्रीन पावर सप्लाई की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है।

पहली तिमाही में, चीन भर में नवीकरणीय ऊर्जा की नवीन ऊर्जा स्थापना क्षमता 589.3 लाख किलोवाट तक पहुंच गई, जो कुल ऊर्जा स्थापना का 70 फीसदी है।

राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के नवीन ऊर्जा विभाग की उप निदेशक फान हुईमिन ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता लगातार बढ़ रही है, जिससे ऊर्जा संरचना के अनुकूलन को निरंतर बढ़ावा मिल रहा है।

मार्च के अंत तक, नवीकरणीय ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 2.4 अरब किलोवाट थी, जो 60 प्रतिशत से ज्यादा है, जबकि पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता लगभग 1.9 अरब किलोवाट थी, जो लगभग आधी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 9:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story