चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई

चीन में पवन और सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 200 करोड़ किलोवाट हुई
चीनी राजकीय ऊर्जा ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार इस सितंबर के अंत तक देश में बिजली मोटर की कुल स्थापित क्षमता 413 करोड़ किलोवाट थी, जो पिछले साल की समान अवधि से 11.2 प्रतिशत अधिक थी। इसमें पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 201 करोड़ किलोवाट थी।

बीजिंग, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राजकीय ऊर्जा ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार इस सितंबर के अंत तक देश में बिजली मोटर की कुल स्थापित क्षमता 413 करोड़ किलोवाट थी, जो पिछले साल की समान अवधि से 11.2 प्रतिशत अधिक थी। इसमें पवन और सौर ऊर्जा की कुल स्थापित क्षमता 201 करोड़ किलोवाट थी।

आंकड़ों के अनुसार पवन बिजली की स्थापित क्षमता 70 करोड़ किलोवाट थी, जो साल दर साल 20.4 प्रतिशत से अधिक थी। सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता 131 करोड़ किलोवाट थी, जो साल दर साल 16.5 प्रतिशत से अधिक थी।

इस साल की पहली तीन तिमाही में देश भर में पवन और सौर ऊर्जा के बिजली उत्पादन की कुल मात्रा 19 ख़रब 33 अरब 30 करोड़ किलोवाट घंटे दर्ज हुई, जो पिछले साल की समान अवधि से 1 ख़रब 93 अरब 70 करोड़ किलोवाट घंटे से अधिक थी। पवन और सौर ऊर्जा के बिजली उत्पादन की अतिरिक्त मात्रा पूरे समाज की अतिरिक्त बिजली मात्रा का 64 प्रतिशत थी। नवीन ऊर्जा का तेज विकास दिख रहा है, जो ऊर्जा क्षेत्र में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story