चीन में वर्ष 2025 राजकीय वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार दिए गए

चीन में वर्ष 2025 राजकीय वैज्ञानिक और तकनीकी पुरस्कार दिए गए
वर्ष 2025 चीनी राजकीय वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए गए। उनमें से सर्वोच्च वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार अलग-अलग तौर पर चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक शास्त्र अनुसंधान केंद्र के छन लीछुएं और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य एवं चीनी इलेक्ट्रोनिक प्रौद्योगिकी ग्रुप के अध्ययनकर्ता पेन ते को सम्मानित किया गया।

बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2025 चीनी राजकीय वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार विजेताओं के नाम सार्वजनिक किए गए। उनमें से सर्वोच्च वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार अलग-अलग तौर पर चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक शास्त्र अनुसंधान केंद्र के छन लीछुएं और चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्य एवं चीनी इलेक्ट्रोनिक प्रौद्योगिकी ग्रुप के अध्ययनकर्ता पेन ते को सम्मानित किया गया।

राज्य वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी पुरस्कार चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी जगत का सर्वोच्च गौरव है, जिसे वर्ष 2002 में स्थापित किया गया था। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए विजेताओं की संख्या दो से ज्यादा नहीं है और अब तक 39 लोगों को यह पुरस्कार मिल चुका है।

वर्ष 1940 में जन्मे छन लीछुएं चीनी लिथिम बैटरी क्षेत्र में संस्थापक, प्रवर्तक और लीडर माने जाते हैं, जबकि वर्ष 1938 में जन्मे पेन ते एयरबोर्न पल्स डॉप्लर रडार तकनीक के संस्थापक, चरणबद्ध सरणी रडार प्रौद्योगिकी के एक अन्वेषक और अंतरिक्ष आधारित निगरानी रडार प्रौद्योगिकी के अग्रदूत हैं।

राजकीय सर्वोच्च विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार के अलावा 51 राजकीय प्राकृतिक विज्ञान पुरस्कार, 58 राजकीय प्रौद्योगिकी अन्वेषण पुरस्कार और 149 राजकीय वैज्ञानिक व तकनीकी प्रगति पुरस्कार भी दिए गए। इसके अलावा नौ व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सहयोग पुरस्कार सम्मानित किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 9:47 PM IST

Tags

Next Story