'दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के क्षेत्रीय दावों की ऐतिहासिक और कानूनी आलोचना' शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई

दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के क्षेत्रीय दावों की ऐतिहासिक और कानूनी आलोचना शीर्षक से रिपोर्ट जारी की गई
चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के समुद्री विकास रणनीति संस्थान ने 'दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के क्षेत्रीय दावों का ऐतिहासिक और कानूनी आलोचना' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की।

बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के समुद्री विकास रणनीति संस्थान ने 'दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस के क्षेत्रीय दावों का ऐतिहासिक और कानूनी आलोचना' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट जारी की।

यह रिपोर्ट फिलीपींस की प्रादेशिक भूमि सीमाओं के निर्माण की प्रक्रिया की समीक्षा करती है और वर्षों से प्रादेशिक भूमि विस्तार के संबंध में उसके इरादों और कार्यों का विश्लेषण करती है।

रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि फिलीपींस द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानूनी वैधता वाली कई संधियों का उल्लंघन करते हुए हुआंगयेन द्वीप और नानशा द्वीप समूह के कुछ हिस्सों तक अपनी प्रादेशिक भूमि सीमाओं का विस्तार करने का प्रयास ऐतिहासिक रूप से निराधार है। यह प्रादेशिक भूमि अधिग्रहण सम्बंधी अंतरराष्ट्रीय कानून का भी स्पष्ट उल्लंघन है और इसका कोई ऐतिहासिक या कानूनी आधार नहीं है।

फिलीपींस की अवैध कार्रवाइयां न केवल अंतरराष्ट्रीय कानूनी व्यवस्था को चुनौती देती हैं, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता तथा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के रखरखाव के लिए भी एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा करती हैं।

पहली बात, फिलीपींस की भौगोलिक सीमाएं अंतर्राष्ट्रीय संधियों द्वारा निर्धारित हैं।

दूसरी, हुआंगयेन द्वीप और नानशा द्वीप समूह में फिलीपींस के भौगोलिक दावे निराधार हैं।

तीसरी, फिलीपींस के भौगोलिक विस्तार के प्रयासों से पहले ही गंभीर नुकसान हो चुका है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 July 2026 9:27 PM IST

Tags

Next Story