चीन-नामीबिया ने आपसी रिश्तों को एक नए दौर में साझा भविष्य वाले समुदाय तक पहुंचाया
बीजिंग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 जुलाई को पेइचिंग में यात्रा पर आईं नामीबिया की राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंध को नए युग में चीन-नामीबिया साझा भविष्य वाले समुदाय तक उन्नत किया।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और नामीबिया के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता और समान विकास का अनुसरण है। चीन नामीबिया के साथ विकास अवधारणा के आदान-प्रदान और विकास रणनीतियों के जुड़ाव को मजबूत कर अपने-अपने आधुनिकीकरण के रास्ते पर साथ-साथ चलने को तैयार है।
शी ने नए युग में चीन-नामीबिया साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए तीन सुझाव पेश किए, जिनमें पारस्परिक समर्थन मजबूत कर अवधारणाओं के संवाद को गहराना, सहयोग की संभावनाओं को खोल कर सहयोग का स्तर उन्नत करना और एकजुटता व समन्वय पर कायम रहकर बहुपक्षवाद की सुरक्षा शामिल है।
वार्ता में शी ने कहा कि अफ्रीका को प्रचुर खनिज संसाधनों में मदद देना और अफ्रीका के संसाधन के लाभ को विकास के इंजन के रूप में परिवर्तित करना अफ्रीका का आधुनिकीकरण गति देने का महत्वपूर्ण रास्ता है। चीन नामीबिया समेत अफ्रीकी देशों के साथ खनिज सहयोग बढ़ाने को तैयार है।
नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह ने कहा कि नामीबिया और चीन की मित्रता का लंबा इतिहास है। दोनों देशों के संबंध का दीर्घकाल तक उच्च स्तरीय विकास होता रहा है। नामीबिया चीनी अनुभवों से सीखना चाहता है और दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी और आगे बढ़ाने को तैयार है।
प्रतीक्षा है कि दोनों पक्ष उद्योग, खनिज, बुनियादी संस्थापन, अंतरिक्ष उड्डयन, विज्ञान व तकनीक, कृषि तथा जल संरक्षण में सहयोग मजबूत करेंगे।
वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा व मानव संसाधन क्षेत्र में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने नए युग में साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण पर संयुक्त वक्तव्य भी जारी किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 July 2026 8:35 PM IST












