चीन ने नेपाल को जलवायु निगरानी और पूर्वानुमान उत्पाद दिए

चीन ने नेपाल को जलवायु निगरानी और पूर्वानुमान उत्पाद दिए
चीनी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान प्रशासन (सीएमए) से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, चीन-नेपाल सीमा पर स्थित चीलोंग-रसुवागढी बंदरगाह पर गंभीर भूस्खलन की घटना के बाद चीन के राष्ट्रीय जलवायु केंद्र ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की।

बीजिंग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय मौसम विज्ञान प्रशासन (सीएमए) से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, चीन-नेपाल सीमा पर स्थित चीलोंग-रसुवागढी बंदरगाह पर गंभीर भूस्खलन की घटना के बाद चीन के राष्ट्रीय जलवायु केंद्र ने आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की।

केंद्र ने चीन के स्मार्ट मौसम पूर्वानुमान कार्यक्रम 'माजू' के नेपाल क्लाउड कस्टमाइज्ड संस्करण से जुड़े जलवायु उत्पादों का इस्तेमाल किया। इसके जरिए प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों के लिए जलवायु विश्लेषण और विस्तारित अवधि के पूर्वानुमान लगातार तैयार कर नेपाल को उपलब्ध कराए गए, ताकि वहां राहत कार्यों में मदद मिल सके।

सीएमए के समन्वित निर्देशन में 'माजू' के नेपाल क्लाउड संस्करण के जरिए राष्ट्रीय जलवायु केंद्र ने नेपाल को दो प्रमुख श्रेणियों, जलवायु निगरानी और जलवायु पूर्वानुमान, के उत्पाद लगातार उपलब्ध कराए।

जलवायु निगरानी के तहत केंद्र ने तापमान, वर्षा और मिट्टी में सूखे की स्थिति समेत पांच प्रकार के दैनिक निगरानी उत्पाद तैयार किए। इसके अलावा, एल-नीनो-दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) और उष्णकटिबंधीय वायुमंडलीय अंतर-मौसमी दोलन (एमजेओ) जैसे 10 प्रकार के जलवायु सूचकांक उत्पाद भी तैयार किए गए।

वहीं, जलवायु पूर्वानुमान के तहत केंद्र ने एआई आधारित जलवायु पूर्वानुमान मॉडल 'फंगशुन' के आधार पर नेपाल को अगले 60 दिनों के दैनिक तापमान और वर्षा के पूर्वानुमान उपलब्ध कराए। साथ ही, ईएनएसओ और एमजेओ जैसी जलवायु घटनाओं के पूर्वानुमान भी दिए गए।

इसके अलावा, राष्ट्रीय जलवायु केंद्र ने 'थर्ड पोल' क्षेत्रीय जलवायु केंद्र की भूमिका निभाते हुए नेपाल की जरूरतों के अनुसार 28 अगस्त से अगले 15 से 30 दिनों की विस्तारित जलवायु प्रवृत्ति का नियमित पूर्वानुमान भी उपलब्ध कराया। इससे नेपाल में चल रहे राहत कार्यों को मौसम संबंधी जानकारी और सहायता मिल सकेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Sept 2026 9:53 PM IST

Tags

Next Story