चीन-पापुआ न्यू गिनी राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश

चीन-पापुआ न्यू गिनी राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर बधाई संदेश
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पापुआ न्यू गिनी के स्वतंत्र राज्य के गवर्नर-जनरल बॉब दादाए ने एक-दूसरे को संदेश भेजकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

बीजिंग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और पापुआ न्यू गिनी के स्वतंत्र राज्य के गवर्नर-जनरल बॉब दादाए ने एक-दूसरे को संदेश भेजकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ की बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी प्रशांत द्वीप समूह में चीन का एक अच्छा मित्र, अच्छा साझेदार और अच्छा भाई है। पचास वर्ष पूर्व राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार गहराता गया है, पारस्परिक लाभकारी सहयोग से फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं और लोगों के बीच आदान-प्रदान में लगातार वृद्धि हुई है, द्विपक्षीय संबंधों का तेजी से विकास हुआ है, जिससे न केवल दोनों देशों के लोगों को लाभ हुआ है, बल्कि चीन और प्रशांत द्वीप समूह के देशों के बीच साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को भी सशक्त गति मिली है।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि वे चीन और पापुआ न्यू गिनी के बीच संबंधों के विकास को बहुत महत्व देते हैं और गवर्नर-जनरल दादाए के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को एक अवसर के रूप में लेते हुए पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करने तथा चीन-पापुआ न्यू गिनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ताकि दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ मिल सके।

वहीं, दादाए ने कहा कि राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में पापुआ न्यू गिनी-चीन संबंधों ने महत्वपूर्ण विकास हासिल किया है, जिससे दोनों देशों और उनकी जनता को लाभ हुआ है। पापुआ न्यू गिनी चीन के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, और राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ से लाभ उठाकर द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर और गहन विकास को बढ़ावा देना चाहता है।

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भी भेजे। ली छ्यांग ने कहा कि चीन, पापुआ न्यू गिनी के साथ मिलकर राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ को बेल्ट एंड रोड पहल के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण में तेजी लाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

वहीं, जेम्स मारापे ने कहा कि पापुआ न्यू गिनी सरकार, अपने देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में चीन के महत्वपूर्ण योगदान की अत्यधिक सराहना करती है। पापुआ न्यू गिनी अपने दीर्घकालिक एक-चीन सिद्धांत का निरंतर पालन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा करेगा और दोनों पक्षों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के निरंतर विकास को बढ़ावा देगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story