उपमुख्यमंत्री संघवी अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे

उपमुख्यमंत्री संघवी अहमदाबाद में 158 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित करेंगे
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रोत्साहक उपस्थिति में मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को अहमदाबाद के सोला स्थित साल इंस्टीट्यूट में ‘भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ आयोजित होगा।

गांधीनगर, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रोत्साहक उपस्थिति में मंगलवार यानी 13 अक्टूबर को अहमदाबाद के सोला स्थित साल इंस्टीट्यूट में ‘भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ आयोजित होगा।

अहमदाबाद जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत 126 और कलेक्ट्रेट के माध्यम से पंजीकृत 32 सहित कुल 158 शरणार्थियों को उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला, अहमदाबाद के महापौर और सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 2016 और 2018 के गजट के माध्यम से जिला कलेक्टरों को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को ‘नागरिकता अधिनियम 1955’ की धारा-5 और 6 के अंतर्गत नागरिकता देने का अधिकार दिया गया है, जिसमें वर्ष 2017 से 2025 तक 1200 से अधिक आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र देकर अहमदाबाद जिला देशभर में सबसे आगे रहा है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कुशल नेतृत्व में, गुजरात के औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए 25 अतिरिक्त औद्योगिक इकाइयों को सहायता स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि आज हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए इस निर्णय से 3,903.30 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 8,178 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उद्योगों को बढ़ावा देने की यह प्रतिबद्धता गुजरात को देश के अग्रणी उद्योग और निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Oct 2026 7:41 PM IST

Tags

Next Story