चीनी फिल्म 'सिल्क रोड सिनेमैटिक लाइट एंड शैडो' के विदेशी प्रदर्शन और प्रचार कार्यक्रम का शुभारंभ
बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। किर्गिस्तान के बिश्केक अलाताऊ सिनेमा में 'सिल्क रोड सिनेमैटिक लाइट एंड शैडो' चीनी फिल्म ओवरसीज स्क्रीनिंग और प्रमोशन इवेंट का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ हुआ।
किर्गिस्तान में चीनी दूतावास के मिनिस्टर-कौंसुलर ली हुआ, किर्गिस्तान के संस्कृति, सूचना और युवा नीति मंत्रालय के फिल्म विभाग के निदेशक तारान्तेक तोलोबेकोव, चाइना मीडिया ग्रुप के फिल्म और टेलीविजन अनुवाद और निर्माण केंद्र की निदेशक वांग लू, चाइना मीडिया ग्रुप के एशिया-यूरोप स्टेशन के निदेशक वांग बिन समेत चीन और किर्गिस्तान के सांस्कृतिक, मीडिया, प्रवासी चीनी और युवा छात्र समुदायों के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम के शुभारंभ को देखा।
किर्गिस्तान में चीनी दूतावास के मिनिस्टर-कौंसुलर ली हुआ ने कहा कि चीन और किर्गिस्तान पहाड़ों और नदियों से जुड़े हुए हैं, और उनकी पारंपरिक मित्रता का लंबा इतिहास है। प्राचीन रेशम मार्ग ने दोनों देशों के लोगों के बीच 2,000 से अधिक वर्षों के मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को देखा है, और 'बेल्ट एंड रोड' पहल ने दोनों देशों के बीच चौतरफा सहयोग को मजबूत गति प्रदान की है।
इस वर्ष शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) की 25वीं वर्षगांठ है, और किर्गिस्तान, वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में, एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। विश्वास है कि यह फिल्म स्क्रीनिंग कार्यक्रम एससीओ के ढांचे के भीतर फिल्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभाएगा, और चीन व किर्गिस्तान के लोगों के बीच आपसी समझ और मित्रता को बढ़ाने के लिए एक सेतु का निर्माण भी करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   13 Aug 2026 10:18 PM IST











