चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष ने नानचिंग में सुन याटसेन समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी क्वोमिनतांग (केएमटी) पार्टी की अध्यक्ष छंग लीवुन ने केएमटी प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्वी चीन के च्यांग सु प्रांत की राजधानी नानचिंग में स्थित सुन याटसेन समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुन याटसेन की समाधि नानचिंग के पूर्वी उपनगर में स्थित है। सुन याटसेन केएमटी के संस्थापक और एक सम्मानित क्रांतिकारी नेता थे। पेइचिंग में 1925 में उनका निधन हो गया था। जिसके बाद उनके अवशेषों को 1929 में यहीं दफनाया गया था।
ध्यान रहे सुन याटसेन समाधि का दर्शन करना केएमटी अध्यक्ष की मुख्य भूमि यात्रा का एक महत्वपूर्ण भाग है।
बता दें कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय कमेटी और सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग के निमंत्रण पर छंग लीवुन एक केएमटी प्रतिनिधि मंडल लेकर चीन की मुख्य भूमि की यात्रा पर हैं। नानचिंग पहुंचने के बाद उन्होंने महासचिव शी और मुख्य भूमि के जोशपूर्ण सत्कार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदा यात्रा का उद्देश्य थाईवान जलडमरूमध्य की शांति की सुरक्षा करना और जन-कल्याण बढ़ाना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   8 April 2026 8:58 PM IST












