छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा यातायात का दबाव, यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीडा ने किए विशेष इंतजाम

छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा यातायात का दबाव, यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीडा ने किए विशेष इंतजाम
त्योहारों का उत्साह, अपनों से मिलने की उमंग और घर पहुंचने की खुशी के बीच प्रत्येक यात्री की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए योगी सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

लखनऊ, 10 नवंबर (आईएएनएस)। त्योहारों का उत्साह, अपनों से मिलने की उमंग और घर पहुंचने की खुशी के बीच प्रत्येक यात्री की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए योगी सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। यातायात के सुचारु संचालन, सड़क सुरक्षा और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। त्योहारों के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।

समस्त स्टाफ यात्रियों की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मुस्तैद रहेगा। यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। ऐसे में अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें।

योगी सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें। इसी प्रतिबद्धता के साथ यूपीडा यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के लिए 24×7 निरंतर तत्पर है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story