कोप 31 में 'चीन मंडप' उद्घाटित

कोप 31 में चीन मंडप उद्घाटित
जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचागत संधि के पक्षकारों का 31वां सम्मेलन (कोप 31) 9 नवंबर को तुर्किये के एंटाल्या में उद्घाटित हुआ। सम्मेलन में 'चीन मंडप' सिलसिलेवार कार्यक्रम भी शुरू हुआ।

बीजिंग, 10 नवंबर (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र ढांचागत संधि के पक्षकारों का 31वां सम्मेलन (कोप 31) 9 नवंबर को तुर्किये के एंटाल्या में उद्घाटित हुआ। सम्मेलन में 'चीन मंडप' सिलसिलेवार कार्यक्रम भी शुरू हुआ।

'चीन मंडप' के उद्घाटन दिन में अहम कार्यक्रम होने के नाते पारिस्थितिक सांस्कृतिक पर्यटन से चीन में सुंदरता की तलाश शीर्षक साइड इवेंट का आयोजन हुआ।

इस मौके पर चीनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण उपमंत्री और चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता ली काओ ने भाषण देते हुए कहा कि पारिस्थितिक सांस्कृतिक पर्यटन पारिस्थितिक संस्कृति को आम लोगों तक पहुंचाने का व्यावहारिक माध्यम है। चीन हमेशा मानवता व प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की विचारधार पर कायम रहता है और 'स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपत्ति हैं' वैज्ञानिक शोध बढ़ाता है।

इंटरव्यू में यूनेस्को के जलवायु परिवर्तन शिक्षा कार्यालय के अंतर्राष्ट्रीय संबंध और संचार प्रबंधक गियान सदादु ने कहा कि चीन में बढ़ाए गए सिलसिलेवार कदम बेहद आश्चर्यजनक हैं। वहीं, तुर्किये के पूर्व विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू ने कहा कि चीन ने न सिर्फ जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयास में अहम योगदान दिया, बल्कि देश में भी कई कदम उठाए। इन सभी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बताया जाता है कि कोप 31 के दौरान 'चीन मंडप' में पारिस्थितिक सभ्यता, बाजार व पूंजी, दक्षिण-दक्षिण सहयोग और नवीन ऊर्जा आदि मुद्दों पर 40 से अधिक साइड इवेंट और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इससे जलवायु परिवर्तन से निपटने के संबंध में चीन की नीति, ठोस कार्य और व्यावहारिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने दिखाया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story