छत्तीसगढ़ बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादी डंप से 103 बीजीएल बम सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद

रायपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में थाना पामेड़ एवं गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई में माओवादी डंप की बरामदगी की गई है। पामेड़ क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों की सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डंप बरामद किया गया है, जिनमें 103 नग बीजीएल बम सहित माओवादी सामग्री जब्त की गई है।
यह कार्रवाई डीआरजी, डॉग स्क्वाड (के-9) एवं 208 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम के द्वारा की गई। दरअसल, गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा के जंगलों में सुरक्षा बलों की सर्चिंग के दौरान 2 माओवादी डंप से 33 नग बीजीएल सेल एवं 1,400 फीट कार्डेक्स वायर सहित माओवादी सामग्री बरामद की गई।
खुफिया आसूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। खुफिया आसूचना के आधार पर थाना पामेड़ क्षेत्र में सीएएसओ अभियान डयूटी के दौरान डीआरजी, कोबरा 208 व डॉग स्क्वाड की मदद से थाना पामेड़ क्षेत्रान्तर्गत तुमरेल/सिंगमपल्ली के जंगल में सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।
सर्चिंग के दौरान कुछ संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान डॉग स्क्वाड (के-9 टीम) की सहायता से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री 103 नग बीजीए सेल एवं भारी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की गई।
थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा के लेकामपारा के जंगलों में केरिपु 199, कोबरा 204 एवं डॉग स्क्वाड के-9 वेस्पा की टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान 2 माओवादी डंप से 33 नग बीजीएल सेल एवं 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित माओवादी सामग्री बरामद। बरामद बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर एवं अन्य माओवादी सामग्री के संबंध में थाना पामेड एवं थाना गंगालूर में अलग-अलग आवश्यक कर्रवाई की गई है।
इसी के साथ बीजापुर पुलिस ने अपील की है कि बीजापुर पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए लगातार सर्च अभियान और डीमाइनिंग की कार्रवाई संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। इसी के साथ संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
