आगमन: तालाबों पर विदेशी मेहमानों की दस्तक, शुरू हुआ विंटर माइग्रेशन, दिखने लगे प्रवासी पक्षी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही नागपुर के तालाबों पर विदेशी मेहमानों यानी प्रवासी पक्षियों का आगमन भी शुरू हो गया है। हालांकि, अभी सभी पक्षी यहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन अंबाझरी, गोरेवाड़ा और सालईमेढ़ा सहित विभिन्न तालाबों पर रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉर्दर्न पिनटेल और नॉर्दर्न शॉवेलर जैसी विदेशी प्रजातियां दिखाई देने लगी हैं। पक्षी अभ्यासकों के अनुसार, नवंबर के अंत तक लगभग सभी प्रवासी पक्षियों के यहां पहुंचने का अनुमान है।
गुलाबी ठंड शुरू होते ही तालाब रंग-बिरंगे नजर आने लगते हैं। इसकी वजह पानी नहीं, बल्कि हजारों किलोमीटर का सफर तय कर यहां पहुंचने वाले खूबसूरत प्रवासी पक्षी हैं। साइबेरिया, मंगोलिया, रूस और मध्य एशिया से करीब 4,500 किलोमीटर की दूरी तय कर रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉर्दर्न पिनटेल, नॉर्दर्न शॉवेलर, कॉमन पोचार्ड, टफ्टेड डक, गार्गनी, गैडवाल और ब्राह्मणी डक जैसी प्रजातियां नागपुर पहुंचती हैं।
ये पक्षी अंबाझरी, गोरेवाड़ा, दुधा, सायकी, पारडीगांव और हिंगणा क्षेत्र के झिल्पी व सालईमेढ़ा सहित विभिन्न तालाबों को अपना ठिकाना बनाते हैं। हर साल नवंबर के अंत तक इनकी बड़ी संख्या यहां पहुंच जाती है। इस बार भी इनका आगमन शुरू हो चुका है। हिंगणा के सालईमेढ़ा तथा शहर के अंबाझरी और गोरेवाड़ा तालाबों पर इन विदेशी मेहमानों को देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े -डागा अस्पताल में मां की देखभाल करने आई किशोरी से रेप, रेलवे स्टेशन पर अकेली दिखी तो पूछताछ में हुआ खुलासा
बर्फबारी से बचने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर
साइबेरिया, मंगोलिया, रूस और मध्य एशिया के ऊंचाई वाले क्षेत्रों से आने वाली इन प्रजातियों के मूल निवास स्थानों पर अक्टूबर-नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। वहां भारी बर्फबारी के कारण झीलें और तालाब जम जाते हैं। भोजन की उपलब्धता भी कम हो जाती है। ऐसे में ये पक्षी हजारों किलोमीटर उड़कर नागपुर और विदर्भ पहुंचते हैं। यहां उन्हें अनुकूल वातावरण के साथ पर्याप्त पानी और भोजन उपलब्ध होता है।
तालाबों पर लगातार घट रही पक्षियों की संख्या
इन तालाबों पर आने वाले प्रवासी पक्षियों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है। इसका प्रमुख कारण प्रदूषण और तालाबों के आसपास बढ़ता मानवीय हस्तक्षेप है। मानवी गतिविधियों के कारण प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं, जिससे इन विदेशी मेहमानों की संख्या तेजी से घट रही है। यह पक्षी प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
