छत्तीसगढ़ जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जशपुर, 9 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा में 48 वर्षीय गोईदी बाई का शव उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत उसके गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मृतका पर जादू-टोना करने का शक था। इसी बात को लेकर पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे से गंभीर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल डाल दिया।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति सुनील राम समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शक था कि महिला ने जादू-टोना किया है, जिसके कारण उनका बच्चा नहीं हो रहा है। साथ ही, सुनील राम को यह भी संदेह था कि उनके पिता की कैंसर से मौत का कारण भी इसी महिला द्वारा किया गया कथित जादू-टोना है। इस मामले में हत्या का ममता दर्ज करने के बाद चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 March 2026 5:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story