'चीन-अमेरिका युवा भविष्य पर चर्चा' कार्यक्रम संपन्न

चीन-अमेरिका युवा भविष्य पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न
"2026 चीन-अमेरिका युवा भविष्य पर चर्चा" कार्यक्रम 3 जुलाई को अमेरिका के वाशिंगटन में शुरू हुआ और 23 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

बीजिंग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। "2026 चीन-अमेरिका युवा भविष्य पर चर्चा" कार्यक्रम 3 जुलाई को अमेरिका के वाशिंगटन में शुरू हुआ और 23 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

23 जुलाई की दोपहर को पेइचिंग में "चीन-अमेरिका युवा भविष्य पर चर्चा" कार्यक्रम संपन्न हुआ। चीन और अमेरिका के 20 से ज्यादा विश्वविद्यालयी छात्रों ने दोनों देशों में अलग-अलग जगहों पर की गई अपनी समर रिसर्च और फील्ड ट्रिप से मिली जानकारियों का आपस में आदान-प्रदान किया।

दोनों देशों के युवाओं ने वॉशिंगटन में एक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विषयक मंच और राजनयिक सिमुलेशन गतिविधि में हिस्सा लिया, साथ ही मोंटाना में पर्यावरण संरक्षण और मूल निवासियों के जीवन के बारे में जानकारी हासिल की।

दूसरे चरण में, दोनों देशों के युवा चीन में पहुंचे और जिन्होंने चीन के युन्नान प्रांत के खुनमिंग और ताली शहरों का दौरा किया। वहां उन्होंने स्थानीय खेती-बाड़ी को देखा, पारंपरिक चाय संस्कृति का अनुभव किया और ऐतिहासिक व प्राचीन गांवों का भ्रमण किया। आखिर में वे पेइचिंग पहुंचे। तीन हफ्तों की फील्ड विजिट और लगातार साथ रहने के दौरान, ग्रुप के सदस्यों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 July 2026 8:45 PM IST

Tags

Next Story