चीन-डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल यातायात के लिए खुला, दोनों पक्षों ने मनाई ऐतिहासिक उपलब्धि

चीन-डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल यातायात के लिए खुला, दोनों पक्षों ने मनाई ऐतिहासिक उपलब्धि
चीन और डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल गुरुवार को आधिकारिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया। इस सीमा-पार पुल का उद्घाटन दोनों देशों ने संयुक्त रूप से किया।

बीजिंग, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन और डीपीआरके के बीच यालू नदी पर बना नया पुल गुरुवार को आधिकारिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया। इस सीमा-पार पुल का उद्घाटन दोनों देशों ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने वीडियो के जरिए संबोधन किया। उन्होंने कहा कि यह पुल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रिय समिति के महासचिव शी चिनफिंग और डीपीआरके की श्रमिक पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव किम जोंग-उन की साझा चिंता तथा प्रयासों से आगे बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण सीमा पार बुनियादी ढांचा परियोजना है। दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से पुल का सफलतापूर्वक उद्घाटन हुआ है। इससे न केवल दोनों देशों के आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग को बल मिलेगा, बल्कि लोगों के आवागमन को भी बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों की जनता के बीच भावनात्मक संबंध और मजबूत होंगे। यह पुल चीन-डीपीआरके की पारंपरिक मैत्री का नया प्रतीक बनेगा।

ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों को इस अवसर का उपयोग करते हुए सीमा शुल्क निकासी को लगातार अनुकूलित करना चाहिए, कनेक्टिविटी का स्तर बढ़ाना चाहिए, सीमावर्ती क्षेत्रों में सहयोग की क्षमता का दोहन करना चाहिए और दोनों देशों की जनता के कल्याण को निरंतर बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन और डीपीआरके पर्वतों एवं नदियों से जुड़े समाजवादी मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। वर्तमान में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-डीपीआरके संबंध एक नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं। चीन डीपीआरके के साथ मिलकर दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की महत्वपूर्ण सहमति को लागू करना, रणनीतिक संवाद मजबूत करना, राजनीतिक विश्वास को सुदृढ़ करना, व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करना और बहुपक्षीय समन्वय को घनिष्ठ बनाना जारी रखेगा, ताकि चीन-डीपीआरके संबंध और गहरे हों और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।

इस समारोह में डीपीआरके के कैबिनेट प्रधानमंत्री पाक थे-सोंग ने भी वीडियो संबोधन दिया।

बता दें कि यालू नदी पर बना यह केबल-स्टेड पुल पूर्वोत्तर चीन के ल्याओनिंग प्रांत के तानतोंग शहर और डीपीआरके के उत्तरी प्योंगान प्रांत के सिनुइजू शहर के बीच सीमा पार परिवहन संपर्क प्रदान करता है। इस डबल-पायलन और डबल-केबल-प्लेन पुल का डेक 28.5 मीटर चौड़ा है, जिसे दो-तरफा यातायात के लिए चार लेन के साथ डिजाइन किया गया है, और नौवहन के लिए 3000 टन श्रेणी का मानक अपनाया गया है।

नए सड़क पुल से पहले, यालू नदी पुल, जिसे चीन-डीपीआरके मैत्री पुल भी कहा जाता है, संयुक्त सड़क-रेल पुल के रूप में कार्य करता था। हालांकि, पुराना पुल एकतरफा सड़क यातायात के लिए केवल 20 टन से अधिक वजन वाले ट्रकों को समायोजित कर सकता था। चीन और डीपीआरके ने वर्ष 2010 में पुराने पुल के नीचे की ओर एक नया सड़क पुल बनाने पर सहमति जताई थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story