चीन के चच्यांग प्रांत में 'बेल्ट एंड रोड' थिंक टैंक फोरम का आयोजन
बीजिंग, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के चच्यांग प्रांत के वनचो शहर में 10 अक्टूबर को चच्यांग 'बेल्ट एंड रोड' थिंक टैंक फोरम का उद्घाटन हुआ। इसमें कई देशों के पूर्व नेताओं, विशेषज्ञों, विद्वानों और वैश्विक स्तर पर सक्रिय वनचो के उद्यमियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान “बेल्ट एंड रोड” पहल के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण के तहत चीन के विकास और औद्योगिक उन्नयन से दुनिया को मिलने वाले अवसरों और अनुभवों पर चर्चा की गई।
न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री जेनी शिपली ने कहा कि 'बेल्ट एंड रोड' पहल की शुरुआत भौगोलिक संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से हुई थी, लेकिन अब यह आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का एक अहम माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच इस पहल के तहत कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। साथ ही, यह चीन की अर्थव्यवस्था की मजबूती और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को भी दर्शाती है।
वहीं, इथियोपिया के पूर्व राष्ट्रपति मुलातु तेशोमे ने कहा कि चीन इथियोपिया के आधुनिकीकरण, औद्योगीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास में लगातार सहयोग कर रहा है। “बेल्ट एंड रोड” पहल के तहत चीनी कंपनियां इथियोपिया में बिजली, रेलवे, बंदरगाह, सड़क और विनिर्माण से जुड़ी परियोजनाओं में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इथियोपिया और अधिक चीनी कंपनियों का निवेश चाहता है, ताकि देश में औद्योगीकरण को गति देने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के विकास और ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव को भी बढ़ावा मिल सके।
इसी क्रम में, कनाडा के मैनिटोबा विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर राधिका देसाई ने कहा कि चीन ने “बेल्ट एंड रोड” पहल के तहत काम करते हुए काफी अनुभव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाने और दूसरे देशों के साथ सहयोग मजबूत करने में कंपनियों की भूमिका अहम है। जमीनी स्तर पर परियोजनाओं को लागू करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए रास्ते बनाने वाली कंपनियां आपसी लाभ और साझा विकास को बढ़ावा देने में और बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   11 Oct 2026 5:08 PM IST












