चीन में विदेशियों की सेवा में तत्पर सरकारी सेवा हॉटलाइन

चीन में विदेशियों की सेवा में तत्पर सरकारी सेवा हॉटलाइन
चीन की राजधानी पेइचिंग में 12345 सरकारी सेवा हॉटलाइन लोगों की शिकायतों पर तुरंत जवाब देती है।

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में 12345 सरकारी सेवा हॉटलाइन लोगों की शिकायतों पर तुरंत जवाब देती है।

पेइचिंग के छाओयांग जिले स्थित सानलीथुन क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय हब के रूप में माना जाता है, जहां 10,000 से अधिक विदेशी लोग रहते हैं। इसलिए सानलीथुन इलाके में स्थित स्वयंसेवा स्टेशन खास तौर पर इन विदेशी लोगों को सुविधा देता है।

सानलीथुन अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवा दल के प्रमुख युआन छ्येनमिंग ने कहा कि स्वयंसेवक मुख्य रूप से विदेशियों को भुगतान, परिवहन, ऐप के इस्तेमाल, मनोरंजन के सुझाव और पेइचिंग में खाने-पीने की जगहों के बारे में मदद करते हैं। उक्त सभी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में अक्सर पूछा जाता है। इस स्टेशन के स्वयंसेवकों ने 19 स्थितियों और 180 से अधिक आम सवालों का विश्लेषण किया, जो अक्सर विदेशियों द्वारा पूछे जाते हैं।

बताया जाता है कि यह छोटी सी जगह 500 से अधिक स्वयंसेवकों का केंद्र बन गई है, जिनमें से एक-तिहाई विदेशी हैं। विदेशी स्वयंसेवक अजफर मुमताज जतोई ने कहा कि पेइचिंग स्वयंसेवक का प्रतीक चिन्ह एक ऑरेंज हट है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि चीन अंतर्राष्ट्रीय लोगों और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए अपने दरवाजे खोल रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 6:08 PM IST

Tags

Next Story