पेइचिंग में बुजुर्गों की देखभाल के कार्यों में प्रगति

पेइचिंग में बुजुर्गों की देखभाल के कार्यों में प्रगति
चीन की जनसंख्या में वृद्धजनों की संख्या बढ़ने के चलते बुजुर्गों की देखभाल एक सामाजिक मुद्दा बन गया है। हाल के वर्षों में चीन के विभिन्न क्षेत्रों में "बुजुर्गों के लिए वन-स्टॉप होम" की सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की जनसंख्या में वृद्धजनों की संख्या बढ़ने के चलते बुजुर्गों की देखभाल एक सामाजिक मुद्दा बन गया है। हाल के वर्षों में चीन के विभिन्न क्षेत्रों में "बुजुर्गों के लिए वन-स्टॉप होम" की सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

संसाधनों को एकीकृत करने, जगह का बेहतर इस्तेमाल करने और सेवाओं में नवाचार करने के जरिए बुजुर्ग भी सुविधाजनक और समृद्ध जीवन बिता सकते हैं।

सेवानिवृत्त होने के बाद जीवन आरामदायक है, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण परेशानियां आती रहती हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए चीन की राजधानी पेइचिंग की सरकार ने बुजुर्गों के लिए विशेष तौर पर कुछ सस्ती कैंटीन खोलीं।

पेइचिंग के शीछंग जिले के एक रिहायशी क्षेत्र में एक ऐसी कैंटीन स्थित है, जहां रोजाना 1,000 लोगों को खाना उपलब्ध कराया जाता है। बुजुर्ग लोग कैंटीन जाकर खाना खा सकते हैं या कॉल करके भोजन को घर तक पहुंचाने के लिए मांग सकते हैं।

इसके अलावा, इस रिहायशी क्षेत्र में बुजुर्गों के लिए नृत्य, योग और ढोल बजाने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अधिकांश कार्यक्रमों में मुफ्त में भाग लिया जा सकता है। इसका उद्देश्य बुजुर्गों को सुविधा देना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 6:08 PM IST

Tags

Next Story