चीन में छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना में प्रगति

चीन में छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना में प्रगति
चीनी ऊर्जा निवेश निगम (सीएचएन एनर्जी) से मिली खबर के अनुसार, नवीन ऊर्जा में बिजली उत्पादन उद्यम लोंगयुआन पावर ग्रुप कॉर्पोरेशन की छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना के पहले खेप के जनरेटर सेट ने औपचारिक तौर पर बिजली का उत्पादन शुरू किया।

बीजिंग, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी ऊर्जा निवेश निगम (सीएचएन एनर्जी) से मिली खबर के अनुसार, नवीन ऊर्जा में बिजली उत्पादन उद्यम लोंगयुआन पावर ग्रुप कॉर्पोरेशन की छीयुआन अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना के पहले खेप के जनरेटर सेट ने औपचारिक तौर पर बिजली का उत्पादन शुरू किया।

इससे जाहिर है कि चीन में बड़ी क्षमता वाली अपतटीय पवन टरबाइन के बड़े पैमाने पर संचालन में नई प्रगति मिली।

बताया जाता है कि छीयुआन समुद्री हवा क्षेत्र दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत के तोंगफांग शहर के पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में स्थित है। तट से इसकी दूरी लगभग 12 किलोमीटर है और पानी की गहराई 12 से 26.5 मीटर तक है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब 27.24 वर्ग किलोमीटर है। डिजाइन में 10 मेगावाट और 14 मेगावाट पवन टरबाइन इकाइयों की संख्या क्रमशः 22 और 20 है। बिजली उत्पादन की कुल क्षमता 500 मेगावाट है।

इस बार 50 मेगावाट पवन टरबाइन इकाइयों के पहले बैच को चालू करने से हर साल 15 करोड़ किलोवाट-घंटे बिजली का उत्पादन करने की उम्मीद है। इससे हाईनान में लगभग 12 लाख तीन लोगों वाले परिवारों की बिजली की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह और स्वच्छ ऊर्जा द्वीप के निर्माण के लिए मजबूत समर्थन दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 April 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story