महिला आरक्षण बिल अपराजिता सारंगी ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार ने संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की।
नई दिल्ली में उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि एक महिला सांसद होने के नाते बहुत आनंदित हूं। 2023 में संसद द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया। इसके अनुसार लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यह बहुत बड़ा कदम है। 16, 17 और 18 अप्रैल को 3 दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। यह तीन चीजों को दर्शाता है। प्रथम, नारी शक्ति वंदन अधिनियम में जो 33 फीसदी आरक्षण की बात कही गई थी, उसे कार्यान्वित किया जाएगा। दूसरा, नरेंद्र मोदी सरकार सिर्फ कहती नहीं है, करके दिखाती है। 2029 के आम चुनाव में यह आरक्षण लागू हो जाए, सत्र में इसको लेकर चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। इससे मोदी सरकार की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है। तीसरा, प्रधानमंत्री मोदी ने संघवाद को महत्व दिया है।
भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार जानती है कि आधी आबादी को आगे बढ़ाए बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। पीएम आवास योजना भी महिला और पुरुष के नाम पर दी जाती है, इसके अलावा अन्य लाभकारी योजनाओं में भी महिलाओं को प्रमुखता दी गई है। 2010 में जब यूपीए की सरकार थी तब प्रयास किया गया था, लेकिन उसे वह मुकाम तक नहीं ले गए थे।
महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में कांग्रेस की गैरमौजूदगी पर भी सारंगी ने कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महिलाओं का विकास पसंद नहीं है। कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को आरक्षण मिले, इसीलिए वह इस संसद सत्र से भाग रही है। देश की जनता कांग्रेस के व्यवहार, मानसिकता और दृष्टिकोण को देख रही है।
भाजपा सांसद ने केरल चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केरल भारत का अंश है। वहां जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि केरल में पूर्व की सरकारों की वजह से वहां पर विकास नहीं हो पाया। एनडीए की 19 राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, वहां तेजी से विकास कार्य हो रहा है, केरल के लोग शिक्षित हैं, केरल में डबल इंजन की सरकार बनने से लाभ होगा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 April 2026 10:37 PM IST











