चीन में 'पुराने के बदले नए' कार्यक्रम से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री 20 खरब युआन के पार

चीन में पुराने के बदले नए कार्यक्रम से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री 20 खरब युआन के पार
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को जानकारी दी कि 2026 से अब तक देश में उपभोक्ता वस्तुओं के "पुराने के बदले नए" (ट्रेड-इन नीति) कार्यक्रम के तहत संबंधित श्रेणियों की बिक्री 20 खरब युआन से ज्यादा हो चुकी है। इस नीति से 25 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा पहुंचा है।

बीजिंग, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को जानकारी दी कि 2026 से अब तक देश में उपभोक्ता वस्तुओं के "पुराने के बदले नए" (ट्रेड-इन नीति) कार्यक्रम के तहत संबंधित श्रेणियों की बिक्री 20 खरब युआन से ज्यादा हो चुकी है। इस नीति से 25 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा पहुंचा है।

मंत्रालय के मुताबिक, इस नीति ने देश में खपत बढ़ाने में कारगर भूमिका निभाई है। साथ ही, इससे बदलाव और उन्नयन में मदद मिली है और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया भी आसान हुई है। कुल मिलाकर इसके कई सकारात्मक नीतिगत असर सामने आए हैं।

इसी दिन वाणिज्य मंत्रालय ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय वीडियो कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की। इसमें नीति के कार्यान्वयन की प्रगति और उपलब्धियों का ब्योरा रखा गया, जबकि अगले चरण के लिए प्रमुख कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई।

सम्मेलन में सभी क्षेत्रों से कहा गया कि वे अहम पहलुओं पर ध्यान देते हुए और ठोस कदम उठाएं तथा नीतियों को ऊंचे मानकों के अनुरूप लागू करें। इसके साथ ही, ऑफलाइन खपत में नवाचार करने और सब्सिडी बांटने की प्रक्रिया तेज करने की भी मांग की गई, ताकि लोगों को वास्तविक फायदा मिल सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story