चीन ने अपना पहला विश्व स्नूकर टीम चैंपियनशिप खिताब जीता

चीन ने अपना पहला विश्व स्नूकर टीम चैंपियनशिप खिताब जीता
चाइनीज बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के अनुसार, विश्व स्नूकर टीम चैंपियनशिप- 2026 का समापन 19 जून को क्वांगतुंग प्रांत के डोंगगुआन शहर में हुआ। फाइनल में भारत के खिलाफ, चीनी टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया और पहली बार चैंपियनशिप जीती।

बीजिंग, 20 जून (आईएएनएस)। चाइनीज बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन के अनुसार, विश्व स्नूकर टीम चैंपियनशिप- 2026 का समापन 19 जून को क्वांगतुंग प्रांत के डोंगगुआन शहर में हुआ। फाइनल में भारत के खिलाफ, चीनी टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया और पहली बार चैंपियनशिप जीती।

वैश्विक शौकिया स्नूकर क्षेत्र में सर्वोच्च स्तर की टीम प्रतियोगिता के रूप में, विश्व स्नूकर टीम चैम्पियनशिप ने कई वर्षों से विभिन्न देशों और क्षेत्रों की टीमों को आकर्षित किया है और यह शौकिया खिलाड़ियों के लिए पेशेवर क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक प्रमुख माध्यम है।

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ पांच मैचों की प्रतियोगिता होती है, जिसमें प्रत्येक मैच एकल, एकल, युगल, एकल और एकल के क्रम में खेला जाता है। इससे न केवल खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धात्मक क्षमताओं की परीक्षा होती है, बल्कि टीम के समग्र समन्वय, मौके पर किए जाने वाले समायोजन और रणनीतिक तैनाती की भी परीक्षा होती है।

इस वर्ष की प्रतियोगिता पहली बार चीन में आयोजित की गई, जिसमें दुनिया भर से 24 टीमों ने भाग लिया।

फाइनल में चीन की टीम 1 ने 3:2 के कुल स्कोर के साथ पहली बार चैंपियनशिप जीती।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Jun 2026 4:43 PM IST

Tags

Next Story