चीन ने डॉक्टर सुंग ली का डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक चुनाव में नामांकन किया

चीन ने डॉक्टर सुंग ली का डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक चुनाव में नामांकन किया
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 अक्टूबर को नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि चीन ने डॉक्टर सुंग ली का विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक चुनाव में नामांकन किया है।

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 8 अक्टूबर को नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि चीन ने डॉक्टर सुंग ली का विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक चुनाव में नामांकन किया है।

माओ निंग ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक स्वास्थ्य शासन में नेतृत्व और समन्वय की भूमिका निभाता है। वर्तमान में बहुपक्षवाद कुप्रभाव का सामना कर रहा है और वैश्विक चिकित्सा व स्वास्थ्य विकास का कार्य भारी है। नयी स्थिति व परिवर्तन में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थिर तथा दीर्घकालिक विकास में महानिदेशक की भूमिका का खास महत्व है।

माओ निंग ने कहा कि चीन द्वारा इस चुनाव में डॉक्टर सुंग ली का नामांकन करने से चीन की सक्रिय इच्छा जाहिर हुई है कि चीन विभिन्न पक्षों के साथ मानवता की चिकित्सा व स्वास्थ्य के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाएगा और चीन बहुपक्षवाद तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन का डटकर समर्थन करता है। हमें विश्वास है कि अगर डॉक्टर सुंग ली इस संगठन की महानिदेशक निर्वाचित होंगी, तो इससे समग्र मानव के स्वास्थ्य कल्याण की उन्नति में विश्व स्वास्थ्य संगठन अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Oct 2026 5:31 PM IST

Tags

Next Story