पवन ऊर्जा क्षमता में चीन दुनिया में लगातार 16 साल से पहले स्थान पर

पवन ऊर्जा क्षमता में चीन दुनिया में लगातार 16 साल से पहले स्थान पर
चीन नवीकरणीय ऊर्जा सोसायटी की पवन ऊर्जा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल के पहले आठ महीनों में चीन की पवन ऊर्जा की नई ग्रिड-कनेक्टेड क्षमता 53,260 मेगावाट रही।

बीजिंग, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन नवीकरणीय ऊर्जा सोसायटी की पवन ऊर्जा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक, इस साल के पहले आठ महीनों में चीन की पवन ऊर्जा की नई ग्रिड-कनेक्टेड क्षमता 53,260 मेगावाट रही।

अगस्त के अंत तक देश की कुल ग्रिड-कनेक्टेड पवन ऊर्जा क्षमता बढ़कर 6,92,720 मेगावाट हो गई, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 19.64 प्रतिशत अधिक है। चीन की पवन ऊर्जा स्थापित क्षमता लगातार 16 वर्षों से दुनिया में पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके साथ ही, चीनी पवन टर्बाइनों का निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, चीन में पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता और बिजली उत्पादन में स्थिर वृद्धि के साथ ही पवन टर्बाइनों के निर्यात का दायरा भी बढ़ा है। चीन अब तक 6 महाद्वीपों के 60 देशों को पवन टर्बाइन निर्यात कर चुका है। इसके अलावा, 7 प्रमुख पवन टर्बाइन निर्माताओं ने विदेशों में अपने कारखाने स्थापित किए हैं या ऐसा करने की योजना बना रहे हैं। इससे उन्हें विदेशी बाजारों और परियोजनाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

चीन नवीकरणीय ऊर्जा सोसायटी की पवन ऊर्जा समिति के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के अंत तक चीन ने कुल 1,175 पवन टर्बाइन निर्यात किए थे, जिनकी संयुक्त क्षमता 7,750 मेगावाट थी। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 50 प्रतिशत अधिक थी। अब तक चीन कुल 6,974 पवन टर्बाइन निर्यात कर चुका है, जिनकी कुल क्षमता 28,520 मेगावाट है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 8:27 PM IST

Tags

Next Story