चीनी नेशनल डे की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस का राजस्व 1 अरब युआन से अधिक

चीनी नेशनल डे की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस का राजस्व 1 अरब युआन से अधिक
टिकटिंग प्लेटफॉर्म के डेटा के अनुसार, 2026 की चीनी नेशनल डे की छुट्टियों के दौरान रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस राजस्व 1 अरब युआन से ज्यादा हो गया है।

बीजिंग, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। टिकटिंग प्लेटफॉर्म के डेटा के अनुसार, 2026 की चीनी नेशनल डे की छुट्टियों के दौरान रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस राजस्व 1 अरब युआन से ज्यादा हो गया है।

इस साल राष्ट्रीय दिवस के मौके पर फिल्म मार्केट में कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें 10 से ज्यादा चीनी और विदेशी फिल्में बारी-बारी से प्रदर्शित हो रही हैं।

अब तक बॉक्स ऑफिस पर टॉप तीन फिल्में न्याय के निशान, मिस्टर और मिसेज पार्डन और रेसिडेंट एविल हैं। इनमें से, 'न्याय के निशान', जो बॉक्स ऑफिस चार्ट में टॉप पर थी, चीनी ट्रेस साक्ष्य विशेषज्ञ छ्वेई डाओच के एडवांस्ड कार्यों पर आधारित है।

यह फिल्म कई दशकों को दिखाती है, जिसमें चीनी पुलिस अधिकारियों का पक्का कमिटमेंट दिखाया गया है और चीनी आपराधिक जांच-पड़ताल तकनीक का तेजी से विकास दिखाया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Oct 2026 8:18 PM IST

Tags

Next Story