खुलासा: प्रेम संबंध के शक में प्रोफेसर का अपहरण कर हत्या, लोहे की रॉड-बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा - जांच शुरु

प्रेम संबंध के शक में प्रोफेसर का अपहरण कर हत्या, लोहे की रॉड-बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा - जांच शुरु
  • चार आरोपियों पर मामला दर्ज
  • अंबाजोगाई तहसील के बर्दापुर के खदान केंद्र पर वारदात
  • लातूर के कन्हेरी चौक इलाके में रहने वाले एक प्रोफेसर का अपहरण और हत्या

डिजिटल डेस्क, बीड़. लातूर के कन्हेरी चौक इलाके में रहने वाले एक प्रोफेसर का अपहरण कर उसे बर्दापुर लाया गया, जहां आरोपियों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। जिसके शक में आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। अंबाजोगाई तहसील के बर्दापुर स्थित खदान केंद्र पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। मृतक की पहचान माधव उर्फ नितीन धनाजी संगमे उम्र 32 साल के रूप में हुई है। इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस थाने में चार लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, माधव संगमे कोल्हापुर में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत थे। वे अपने छोटे भाई की सगाई की तैयारियों के लिए गांव आए हुए थे। रविवार दोपहर उन्हें फोन कर विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर परिसर में बुलाया गया। वहां आरोपी पृथ्वीराज देशमुख, धवल देशमुख, प्रथमेश रेड्डी और आदित्य भालके (सभी निवासी लातूर) ने चारपहिया वाहन से उनका अपहरण कर लिया था।

महिला के साथ प्रेम संबंध होने के शक में आरोपी माधव को लोहे की रॉड, बेल्ट और डंडों से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल होकर माधव बेहोश हो गया। उनमें एक आरोपी आदित्य भालके उसे उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की। बताया गया कि माधव उन्हें घायल अवस्था में मिला था, लेकिन पुलिस को दाल में कुछ काला लगा, संदेह होने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो आया।

मृतक के छोटे भाई नरेंद्र संगमे की शिकायत पर शिवाजीनगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक संतोष पाटील के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।

Created On :   6 Oct 2026 8:52 PM IST

Tags

Next Story