चीनी नौसेना ने पनडुब्बी जहाज से रणनीतिक मिसाइल का परीक्षात्मक लॉन्च किया
बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी नौसेना ने सोमवार को 12 बजकर 1 मिनट पर एक रणनीतिक नाभिकीय पनडुब्बी जहाज से प्रशांत महासागर में सफलता से डमी वारहेड ले जाने वाली एक रणनीतिक मिसाइल को लॉन्च किया, जो सटीकता से निर्धारित जल क्षेत्र में गिरा।
बताया गया है कि यह मिसाइल टेस्ट लॉन्च चीनी नौसेना के वार्षिक सैन्य अभ्यास का नियमित प्रबंधन है, जिसके बारे में संबंधित देशों को सूचित किया गया था। यह लॉन्च अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय प्रचलित कार्रवाई के अनुरूप है, जो किसी देश और लक्ष्य के खिलाफ नहीं है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 July 2026 6:24 PM IST












