चीनी और रूसी सेनाएं 'संयुक्त समुद्री-2026' अभ्यास करेंगी
बीजिंग, 5 जुलाई (आईएएनएस)। वार्षिक सैन्य सहयोग योजना के अनुसार, चीनी और रूसी सेनाएं छिंगताओ शहर और उसके आसपास के समुद्री और हवाई क्षेत्र में "संयुक्त समुद्री-2026" अभ्यास करेंगी। अभ्यास में भाग लेने वाला रूसी नौसैनिक बेड़ा 5 जुलाई को छिंगताओ के नौसैनिक बंदरगाह पर पहुंचा, जिससे दोनों पक्षों की सेनाओं का संयोजन पूरा हो गया।
"समुद्री सुरक्षा खतरों के लिए संयुक्त प्रतिक्रिया" विषय पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की संयुक्त रूप से रक्षा करने के लिए मिलकर काम करना है।
इस अभ्यास को तीन चरणों में विभाजित किया गया था: सैनिकों का जमावड़ा, बंदरगाह योजना और समुद्री अभ्यास।
संयुक्त अभ्यास के बाद, दोनों पक्षों के कुछ सैनिक प्रशांत महासागर के सम्बंधित जलक्षेत्र में संयुक्त समुद्री गश्त भी करेंगे।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   5 July 2026 5:06 PM IST












