चीनी टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते

बीजिंग, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। वर्ष 2026 की एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप उज्बेकिस्तान के ताशकंद में संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में चीनी टीम ने चार स्वर्ण और चार रजत पदक जीते।
पुरुष टीम इवेंट के फाइनल में चीनी टीम ने दक्षिण कोरियाई टीम को 3-0 से हराकर खिताब जीता। इस तरह चीनी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में लगातार चौथी बार पहला स्थान प्राप्त किया।
महिला टीम इवेंट के फाइनल में चीनी टीम को कड़े मुकाबले के बाद 2-3 से जापानी टीम से हार कर दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
महिला डबल के फाइनल में चीनी जोड़ी फंग मान और छन यी ने 3-1 से जापानी जोड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष डबल के फाइनल में चीनी जोड़ी वन रुइपो और युएं लीत्सेन ने 3-1 से अन्य एक चीनी जोड़ी को पराजित कर खिताब जीता।
महिला एकल के फाइनल में चीनी खिलाड़ी छन यी ने 3-0 से जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराकर खिताब जीता।
इसके अलावा चीनी टीम ने मिश्रित इवेंट और पुरुष एकल में दो रजत पदक भी जीते।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
