चुनाव प्रक्रिया संदेह में होगी तो सरकार की वैधता पर सवाल उठेंगे सुखदेव भगत

चुनाव प्रक्रिया संदेह में होगी तो सरकार की वैधता पर सवाल उठेंगे  सुखदेव भगत
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आयोग को निष्पक्ष होकर चुनाव कराना चाहिए क्योंकि अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो सरकार की वैधता पर सवाल खड़े होते हैं।

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि आयोग को निष्पक्ष होकर चुनाव कराना चाहिए क्योंकि अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होते हैं तो सरकार की वैधता पर सवाल खड़े होते हैं।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की होने वाली घोषणा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने तमाम योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर दिया है तो आयोग चुनाव की घोषणा करने जा रहा है। हम तो पहले दिन से कह रहे हैं कि मैच तो पहले से ही फिक्स है। हमारे नेता राहुल गांधी पहले से ही आरोप लगाते रहे हैं। चुनाव आयोग का आज भी काम यह है कि वह निष्पक्ष होकर चुनाव कराए क्योंकि अगर चुनाव प्रक्रिया संदेह में होगी तो सरकार की वैधता पर सवाल उठेंगे। आयोग निष्पक्ष होकर अपने कार्य करे।

पीएम मोदी के कई राज्यों के दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जंग चल रही है और हमारे पीएम सदन में नहीं आते हैं। उन्हें सदन में आकर युद्ध की स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो जाति-आधारित राजनीति में शामिल नहीं होती। कांग्रेस पार्टी सभी के लिए समानता और निष्पक्षता की बात करती है। जो कमजोर वर्ग के हैं, उनके साथ खड़ी रही है। राहुल गांधी साफ दिल के हैं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने संविधान की बात की।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष जब राहुल गांधी के सवालों से परेशान हो जाता है तो अतीत में झांकने लगता है। इसीलिए निशिकांत दुबे बयानबाजी करते हैं।

मिडिल ईस्ट युद्ध पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहाज आने में जो देरी हुई, उसके लिए केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए कि देरी क्यों हुई।

बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 3 से 4 चरण में कराए जा सकते हैं, पूरी तस्वीर आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस से साफ हो जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 March 2026 2:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story