पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के पहले दिन ही टीएमसी उम्मीदवार को करना पड़ा विरोध का सामना

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के पहले दिन ही टीएमसी उम्मीदवार को करना पड़ा विरोध का सामना
बंगाल के हावड़ा जिले की बाली विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कैलाश मिश्रा को चुनाव प्रचार के पहले दिन ही जनता के गुस्सा का सामना पड़ गया। लिलुहा इलाके के लोगों ने लंबे वक्त से कचड़े से भरी सड़कों और पानी की कमी सहित कई समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने लोगों से समस्याओं के समाधान का वादा किया।

हावड़ा, 18 मार्च (आईएएनएस)। बंगाल के हावड़ा जिले की बाली विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कैलाश मिश्रा को चुनाव प्रचार के पहले दिन ही जनता के गुस्सा का सामना पड़ गया। लिलुहा इलाके के लोगों ने लंबे वक्त से कचड़े से भरी सड़कों और पानी की कमी सहित कई समस्याओं को लेकर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने लोगों से समस्याओं के समाधान का वादा किया।

लिलुहा क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से बाली विधायक या प्रशासक से कोई सेवा नहीं मिलने की शिकायत की। लोगों का कहना है कि पूरा शहर कचरे से भरा पड़ा है। मुख्य सड़कें कचरे से ढकी हैं और पानी की भी समस्या है। और आम लोगों को इन सब के बीच अपना दिन गुजारना पड़ रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार कैलाश मिश्रा ने पहले दिन वहीं खड़े होकर चुनाव प्रचार किया। जब क्षेत्र के लोगों ने उनके सामने अपना गुस्सा जाहिर किया, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि 7 दिनों के भीतर कचरा साफ करा दिया जाएगा, जल निकासी की सफाई की जाएगी और फिर सड़क बनाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस आश्वासन के बाद आम लोग राहत की सांस ले सकते हैं।

बता दें कि टीएमसी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी 294 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं, हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए पवित्र कर को नंदीग्राम से टिकट दिया गया है, जहां उनका भी मुकाबला सुवेंदु अधिकारी से होगा। भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों विधानसभा सीटों से टिकट दिया है।

इससे एक दिन पहले सोमवार को भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सुवेंदु अधिकारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं, वाम दल ने भी अपनी लिस्ट जारी की थी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 1:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story