छ्योशी पत्रिका में महासचिव शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा
बीजिंग, 31 जुलाई (आईएएनएस)। 1 अगस्त को प्रकाशित होने वाली छ्योशी पत्रिका के 15वें अंक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और चीनी फौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा लिखित 'स्वस्थ चीन के निर्माण में तेजी लाना' शीर्षक से एक महत्वपूर्ण लेख जारी किया जाएगा।
लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि 2035 तक एक स्वस्थ चीन का निर्माण करना केंद्र सरकार द्वारा लिया गया एक रणनीतिक निर्णय है। 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि है और समग्र योजना बनाना, प्रगति में तेजी लाना और निर्णायक उन्नति के लिए प्रयास करना अनिवार्य है।
लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि हमें अपने देश की राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को बढ़ावा देने के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। हमें स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पार्टी के नेतृत्व को कायम रखना चाहिए, जनहित और जीवन को प्राथमिकता देने के सिद्धांत का पालन करना चाहिए, स्वास्थ्य विकास को प्राथमिकता देने की रणनीति का पालन करना चाहिए, बुनियादी चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के जन कल्याणकारी स्वरूप को बनाए रखना चाहिए और चीनी विशेषताओं से युक्त स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के मार्ग पर चलना चाहिए।
लेख में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि हमें स्वस्थ चीन के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्वस्थ चीन पहल को सशक्त समर्थन प्रदान किया जाना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 July 2026 5:25 PM IST












