केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और अभिजीत दिपके पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और अभिजीत दिपके पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बयान और प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।

पटना, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के बयान और प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा।

गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "उन्हें गलतफहमी है कि वे भगत सिंह बन गए हैं। ये लोग आतंकवादी हैं। वे पहले युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में आए थे, लेकिन अब आम आदमी पार्टी, राहुल गांधी और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के प्रतिनिधि बन गए हैं। जो लोग अराजकता फैलाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वे भगत सिंह नहीं हैं और उन्हें इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और युवाओं को भड़काकर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे तत्वों के खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि पद की गरिमा होती है। वे एलओपी हैं, लेकिन काम कॉकरोच पार्टी के नेता की तरह कर रहे हैं, बल्कि कहें तो उससे भी बुरा काम कर रहे हैं। वे अहंकार से भरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि भारत की गद्दी पर बैठने का अधिकार केवल नेहरू परिवार को ही मिला है। पिछड़े और गरीब का बेटा पीएम मोदी क्यों इस पद पर बैठा है।"

उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी सत्ता की भूख में देश को तबाह और बर्बाद करना चाहते हैं, क्योंकि लोकतंत्र और वोट के माध्यम से राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन नहीं सकते। देश के नौ राज्यों में करीब 30-40 सालों से उनकी सत्ता नहीं आई, राहुल गांधी को उसकी चिंता करनी चाहिए।"

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के हालिया कदम पर भी गिरिराज सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "वे अहंकार में आकर सुप्रीम कोर्ट में भी फौज लेकर चले गए। उन्होंने कोर्ट का अवमानना किया है। वे अहंकार में हैं और उन्हें कोर्ट से और देश से माफी मांगनी चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Oct 2026 6:50 PM IST

Tags

Next Story