राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, ऊर्जा और शिक्षा पर हुई चर्चा

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात, ऊर्जा और शिक्षा पर हुई चर्चा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से गुरुवार को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।

जयपुर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से गुरुवार को मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि बैठक के दौरान राजस्थान में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, प्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में विकास कार्यों को गति देने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। बैठक में ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर विचार साझा किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार राजस्थान के विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से ऊर्जा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले, सीएम शर्मा ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी मुलाकात की। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा कि आज (गुरुवार) नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल जी से भेंट की।

इस अवसर पर राजस्थान को यमुना, किशाऊ, नर्मदा एवं राम जलसेतु लिंक परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न समझौतों में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 Oct 2026 7:19 PM IST

Tags

Next Story