सीएम योगी ने अमित शाह और नितिन नवीन से की मुलाकात

सीएम योगी ने अमित शाह और नितिन नवीन से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी साझा की गई हैं।

नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी साझा की गई हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई और कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे विषय शामिल रहे।

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सीएम योगी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की। इस दौरान सीएम योगी ने उन्हें पटुका और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर नितिन नवीन से हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में मुझे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही, उन्होंने मुलाकात के लिए समय देने पर नितिन नवीन का आभार भी प्रकट किया।

बता दें कि सीएम योगी की इस मुलाकात को हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में 10 मई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान छह नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बार विभागों का बंटवारा प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसके कई बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 May 2026 7:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story