भाषिणी प्लेटफार्म के एकीकृत की पहल: आयुष मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के साथ किया करार

- आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत करार हुआ
- डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के साथ समझौता हुआ
- आयुष ज्ञान प्रणालियों का कई भारतीय भाषाओं में तेजी से अनुवाद सक्षम बनाना है
- राष्ट्रीय भाषा डिजिटल सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, भाषिणी प्लेटफार्म को एकीकृत करना
New Delhi News. आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन (डीआईबीडी) के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य उन्नत एआई-संचालित भाषा प्रौद्योगिकी के माध्यम से आयुष ज्ञान प्रणालियों का कई भारतीय भाषाओं में तेजी से अनुवाद सक्षम बनाना है। “भाषिणी राजयम-एक भाषिणी सहयोगी कार्यक्रम” नामक पहल के तहत, इस साझेदारी का उद्देश्य आयुष मंत्रालय के विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों और सेवाओं में भारत के राष्ट्रीय भाषा डिजिटल सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, भाषिणी प्लेटफार्म को एकीकृत करना है। आयुष मंत्रालय के निदेशक डॉ. सुबोध कुमार और डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ नाग ने आधिकारिक तौर पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज ने लिखी पुस्तक, नायडू और देवगौड़ा करेंगे लोकार्पण
इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि आयुष चिकित्सा प्रणालियों में अपार सभ्यतागत ज्ञान और सांस्कृतिक गहराई समाहित है। भाषिणी के साथ इस सहयोग के माध्यम से, हमारा उद्देश्य आयुष प्रणाली में बहुभाषी क्षमताओं को मजबूत करना, विशिष्ट क्षेत्र से संबंधित ठोस शब्दावलियां विकसित करना और भविष्य के लिए तैयार एआई प्रणालियां बनाना है जो भाषायी सीमाओं के पार नागरिकों को निर्बाध रूप से सहायता प्रदान कर सकें।
Created On :   14 May 2026 8:14 PM IST








