विपक्ष का निशाना: राहुल गांधी बोले - देश चलाना कांप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं, खुद जवाबदेही से बचते हैं मोदी

राहुल गांधी बोले - देश चलाना कांप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं, खुद जवाबदेही से बचते हैं मोदी
  • सोना मत खरीदने, पेट्रोल कम जलाने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के निशाने पर आ गए

New Delhi News. देशवासियों से सोना मत खरीदने, पेट्रोल कम जलाने और विदेश यात्रा से बचने की सलाह देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सलाह नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की नाकामी के सबूत हैं। देश चलाना अब कांप्रोमाइज्ड (समझौता किए हुए) प्रधानमंत्री के बस की बात नहीं है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मोदी जी ने जनता से त्याग मांगे हैं कि सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं, नाकामी के सबूत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है कि क्या खरीदे, क्या न खरीदे, कहां जाए और कहां न जाए । हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ये सारी बातें एक जनसभा में कही हैं। उनको इस बारे में पूरे संसद के विश्वास में लेना चाहिए कि ऐसा क्या हुआ कि जो युद्ध चल रहा है, वैश्विक स्थिति में हमारा क्या रुख है। हम कहां खड़े हैं इसका खुलासा करना चाहिए। चुनाव खत्म होने के बाद दाम बढ़ रहे हैं। उनको आंकड़ों के साथ बताना पड़ेगा कि भारत की स्थिति क्या है। तेल के दाम भी स्थिर हैं फिर ऐसा क्या हुआ। सच्चाई सबके सामने आनी चाहिए।

Created On :   11 May 2026 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story