प्रक्रिया तेज: पश्चिम बंगाल और असम में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, अमित शाह पश्चिम बंगाल और नड्डा असम के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

पश्चिम बंगाल और असम में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, अमित शाह पश्चिम बंगाल और नड्डा असम के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
  • अमित शाह पश्चिम बंगाल और नड्डा असम के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
  • पश्चिम बंगाल और असम में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

New Delhi News. भाजपा ने पश्चिम बंगाल में मिली शानदार जीत के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही असम में लगातार तीसरी बार मिली चुनावी जीत के बाद विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी संसदीय बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। शाह और मांझी विधायकों से रायशुमारी कर विधायक दल के नेता का चुनाव संपन्न कराएंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 207 सीटें मिली हैं। यह पहला मौका है जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार का गठन करने जा रही है।

वहीं, असम में भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने असम में विधायक दल के नेता का चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Created On :   5 May 2026 5:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story