- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गडकरी ने कहा - हिमालयी क्षेत्र में...
कार्यशाला: गडकरी ने कहा - हिमालयी क्षेत्र में जलवायु-सहिष्णु सड़क अवसंरचना की है जरूरत

New Delhi News. केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जटिल भू-भाग, ढलान की अस्थिरता और भूस्खलन, बादल फटने तथा भूकंप जैसी आवर्ती प्राकृतिक आपदाओं के कारण भूगर्भीय रूप से नाजुक हिमालयी क्षेत्र में जलवायु-सहिष्णु सड़क अवसंरचना का विकास करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाकर इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े -सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली आरकॉम लोन फ्रॉड केस की सुनवाई अगले हफ्ते
गडकरी गुरूवार को यहां भारत मंडपम में "सुदृढ़ पहाड़ी सड़कों के लिए भूस्खलन शमन उपाय" विषयक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में सड़क निर्माण शुरू करने से पहले ढलान स्थिरीकरण को प्राथमिकता देने का नीतिगत निर्णय लिया गया है, ताकि दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।
यह भी पढ़े -राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती अभियान कार्यक्रम में डॉ. शरद गडख ने कहा - प्राकृतिक खेती है शाश्वत भविष्य की नींव
वास्तविक समय निगरानी प्रणालियों का उपयोग करके पहाड़ी ढलानों की अस्थिरता पर दिशानिर्देश विकसित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की को भी सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड में चारधाम मार्ग के 100 किलोमीटर के हिस्से पर आईएनएसएआर-आधारित भूस्खलन निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणालियों की तैनाती के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
यह भी पढ़े -राजनाथ की इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता, सैन्य और औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में करेंगे काम
केन्द्रीय मंत्री ने इस बात पर भी बल दिया कि एलआईडीएआर और यूएवी जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके व्यापक स्थलाकृतिक सर्वेक्षण किए जा रहे हैं, जिनमें भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण और ऐतिहासिक आंकड़ों को डीपीआर तैयार करने में एकीकृत किया जा रहा है।
Created On :   30 April 2026 8:08 PM IST











