- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर-दिल्ली रूट पर सात उड़ानें एक...
ख़राब मौसम का असर: नागपुर-दिल्ली रूट पर सात उड़ानें एक घंटे से ज्यादा लेट, 10 ट्रेनें रद्द - 20 के रूट प्रभावित

Nagpur News. दिल्ली में ख़राब मौसम के चलते फ्लाइट संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर नागपुर-दिल्ली रूट पर भी देखने को मिला। बुधवार को नागपुर-दिल्ली हवाई मार्ग पर 7 उड़ानों में एक घंटे से ज्यादा देरी दर्ज की गई है। लगातार हो रही देरी से यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी दिल्ली में मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है, जिससे फ्लाइट संचालन पर असर जारी रह सकता है।
गोंदिया में वॉशेबल एप्रोन का काम इतवारी की गाड़ियों पर पडे़गा असर
उधर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन की लाइन संख्या-05 पर वॉशेबल एप्रोन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। यह काम 3 से 22 मई तक किया जाएगा। इस कारण नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, 20 से ज्यादा ट्रेनों के समय, रूट पर प्रभाव पड़ेगा।
Created On :   30 April 2026 7:28 PM IST











