रेशमबाग मैदान: धीरेंद्र शास्त्री का श्याम मानव को खुला चैलेंज, मानव बोले - चमत्कार साबित करो और 80 लाख रुपए पाओ

धीरेंद्र शास्त्री का श्याम मानव को खुला चैलेंज, मानव बोले - चमत्कार साबित करो और 80 लाख रुपए पाओ
  • धीरेंद्र शास्त्री ने 2 घंटे लगाया दिव्य दरबार
  • श्याम मानव ने फिर दिया चैलेंज

Nagpur News. मनुष्य की सोच ही उसके जीवन की दिशा और परिणाम निर्धारित करती है। सकारात्मक दृष्टिकोण ही जीवन को सफल, संतुलित और आनंदमय बनाता है। यह उद्गार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रेशमबाग मैदान में आयोजित रामकथा में व्यक्त किए। रेशमबाग मैदान में आयोजित रामकथा महोत्सव दिव्य दरबार लगाया गया, जो 2 घंटे से अधिक समय तक चला। इस दौरान देशभर से आए श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुनकर गुरुदेव ने सरल, सहज और आध्यात्मिक समाधान प्रदान किए। दरबार में कई श्रद्धालु अपनी समस्याओं का समाधान पाकर भावुक हो उठे और कृतज्ञता व्यक्त की।

मानवता : मरीज को दिए 50 हजार रुपए

दिव्य दरबार के दौरान शास्त्री ने एक जरूरतमंद मरीज को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उसके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की। यह करुणा और सेवा का भाव उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। रामकथा महोत्सव का गुरुवार, 30 अप्रैल को अंतिम दिन है। शाम 4 बजे रामकथा का शुभारंभ होगा। गुरुवार को भी दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शास्त्री श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन करेंगे। रामकथा के बाद यजमान परिवारों के लिए शास्त्री के निवास स्थान पर पूजन, हवन एवं यज्ञ का आयोजन होगा, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संकल्प लिया जाएगा। अंतिम दिवस पर श्रद्धालु महाआरती करेेंगे।

श्याम मानव ने फिर दिया चैलेंज

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चैलेंज के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने भी पलटवार किया है। उन्होंने 2023 में 30 लाख के चैलेंज को अब सीधे 80 लाख रुपए कर दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार में ‘जिन्हें खुजली हो वे दरबार में आएं' शब्दों में चैलेंज दिया था। इसका जवाब देते हुए श्याम मानव ने कहा, ‘हम उनके दरबार में नहीं जाएंगे, क्योंकि वहां धोखाधड़ी की संभावना बहुत ज्यादा है। अगर आपको यह चैलेंज स्वीकार करना है, तो पत्रकार भवन जैसी तटस्थ जगह पर आना होगा।' उन्होंने इस चैलेंज का स्वरूप भी समझाया है। इसके मुताबिक, शास्त्री को अपने सामने खड़े दस लोगों के नाम, सरनेम, पिता के नाम और मोबाइल नंबर बताने होंगे। साथ ही, उन्हें पास के कमरे में रखी चीजों की सही पहचान भी करनी होगी। यह प्रक्रिया दो बार की जाएगी।श्याम मानव ने कहा कि अगर धीरेंद्र शास्त्री 90 प्रतिशत सही पहचान दिखाते हैं, तो मैं अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का काम हमेशा के लिए बंद कर दूंगा और उनका परमानेंट भक्त बन जाऊंगा। मानव ने यह चैलेंज स्वीकार करने के लिए शास्त्री को 80 लाख रुपए देने की शर्त में भी ढील दी है। हालांकि, मानव ने यह भी दावा किया कि वह यह चैलेंज कभी स्वीकार नहीं करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री लोगों को धोखा दे रहे हैं और उनके दावों में कोई दैवीय दृष्टि नहीं है। इसके साथ ही, अकोला जिले के हालिया मामले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले में तुरंत केस दर्ज किया जाए, क्योंकि यह कृत्य जादू-टोना विरोधी कानून के तहत आता है।

Created On :   30 April 2026 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story