मौसमी खेल: पूर्वानुमान हुआ फेल, नहीं आई बारिश, गर्मी बरकरार- अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस

पूर्वानुमान हुआ फेल, नहीं आई बारिश, गर्मी बरकरार- अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस
  • बदलाव की संभावना नहीं
  • पूर्वानुमान हुआ फेल, नहीं आई बारिश

Nagpur News. भीषण गर्मी के बीच शहरवासियों को जिस बारिश का इंतजार था, वह फिलहाल दूर होती नजर आ रही है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को निराश कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और बढ़ गई। विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में बने प्रतिचक्रवात (एंटी-साइक्लोन) के कारण हवा का दबाव बढ़ गया है। इस स्थिति में बादलों का निर्माण नहीं हो पाता, जिससे बारिश की संभावना काफी कम हो जाती है। यही कारण है कि आसमान साफ बना हुआ है और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है।

बदलाव की संभावना नहीं

शहर के कुछ हिस्सों में जोरदार हवाएं जरूर चलीं, लेकिन उनमें नमी की कमी रही। नमी के अभाव में बादल नहीं बन पा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी बारिश की उम्मीद कमजोर बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश के आसार बेहद कम हैं और तापमान ऊंचा बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने, धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Created On :   30 April 2026 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story