- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अभिनेता संजय दत्त ने राष्ट्रीय...
बॉलीवुड: अभिनेता संजय दत्त ने राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हो मांगी माफी, गाने को लेकर उठा था विवाद

संजय दत्त के अधिवक्ता हेमंत शाह ने आयोग के समक्ष अपनी बात रखते हुए तर्क दिया कि जब गाने की शूटिंग शुरू हुई थी, तो वह कन्नड़ में था। बाद में गाने को हिंदी में डब किया गया। इसलिए उनके मुवक्किल को इस विषय के बारे में पता नहीं था।
आयोग ने ‘सरके चुनर’गाने पर खुद से संज्ञान लिया था। नोरा फतेही के अधिवक्ता पहले ही इस महीने की शुरुआत में आयोग के सामने पेश हुए थे। लेकिन आयोग ने अभिनेत्री को खुद पेश होने का निर्देश दिया था। फतेही को सोमवार को पेश होने का आखिरी मौका दिया गया था। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सुनवाई के दौरान कहा कि जिस गाने की बात हो रही है, वह आपत्तिजनक है और महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। गाने के गीतकार रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम और प्रोडक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी आयोग से लिखित माफी मांगी है।
Created On :   27 April 2026 9:51 PM IST











